
बरेली से सामने आए महिला डॉक्टर शोषण और ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
थाना कोतवाली क्षेत्र में जिम संचालक अकरम और उसके भाई असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि जिम में वर्कआउट के दौरान महिला डॉक्टर को ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जाता था और फिर उसका शारीरिक शोषण किया गया।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए मोटी रकम की मांग भी की।इस पूरे मामले में Bareilly Police ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर कार्रवाई की जानकारी साझा की है।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
संवाददाता नवीन गोस्वामी बदायूं उत्तर प्रदेश।