नोएडा की पॉश सोसाइटी में गार्ड को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल गेट खोलने में हुई कुछ सेकेंड की देरी पर कार सवार ने खोया आपा, CCTV में कैद हुई घटना।

नोएडा की एक पॉश सोसाइटी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां गेट खोलने में कुछ सेकेंड की देरी होने पर एक कार मालिक ने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मार दिया।

पूरी घटना सोसाइटी में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सोसाइटी के गेट पर पहुंचती है। गेट खुलने में हल्की देरी होने पर कार चालक गुस्से में वाहन से उतरता है और गार्ड के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे थप्पड़ मार देता है।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग आरोपी कार चालक के व्यवहार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

यूजर्स का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर इस तरह हिंसक व्यवहार करना बेहद गलत है और सुरक्षा कर्मियों के सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए।

बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment