निहारिका प्रकाश ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों को मिली ब्लैक बेल्टओलंपिक संघ अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

निहारिका प्रकाश ताइक्वांडो एकेडमी में मंगलवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चार प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और सफलता की नई दिशा देता है।सम्मानित खिलाड़ियों में द्वितीय डैन (2nd Dan) श्रेणी में करन यादव और रवि कुमार बघेल शामिल रहे, जबकि प्रथम डैन (1st Dan) श्रेणी में ग्रैसी सिंह और आराध्या वर्मा को ब्लैक बेल्ट प्रदान की गई।

एकेडमी की कोच निहारिका यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से ही खिलाड़ी बड़ी सफलता हासिल करते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पित रहने और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

संवाददाता नवीन गोस्वामी बदायूं उत्तर प्रदेश।

Leave a Comment