बरेली में महिला डॉक्टर से दरिंदगी का आरोप, जिम ट्रेनर अकरम और भाई असलम गिरफ्तारवर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर 50 लाख की मांग।

बरेली से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक जिम ट्रेनर पर महिला डॉक्टर के साथ गंभीर अपराध करने का आरोप लगा है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जिम ट्रेनर अकरम और उसके भाई असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि जिम ट्रेनर वर्कआउट के दौरान महिला डॉक्टर को ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाता था।

बेहोशी की हालत में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।इतना ही नहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला डॉक्टर से 50 लाख रुपये की मांग कर रहा था।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

संवाददाता नवीन गोस्वामी बदायूं उत्तर प्रदेश।

Leave a Comment