
ट्रेनिंग के दौरान खराब व्यवस्था पर शिक्षकों ने जताया विरोध, बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
बदायूं के दातागंज में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि प्रति शिक्षक 200 रुपये के भोजन के नाम पर सिर्फ ब्रेड-पकोड़ा दिया गया, जिससे नाराज़ शिक्षकों ने जमकर विरोध किया।इस दौरान शिक्षकों और जिम्मेदारों के बीच तीखी बहस भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षकों का कहना है कि यह सीधा-सीधा घोटाला है और उनकी सुविधाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।