कुंवरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार।

बदायूं में शांति व्यवस्था अभियान के तहत पुलिस का एक्शन, आरोपियों को किया गिरफ्तार।

कुंवरगांव (बदायूं)। थाना कुंवरगांव पुलिस ने शांति व्यवस्था अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में वीरन, छोटेलाल, अंकित व आशीष शामिल हैं। सभी को शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को उपजिलाधिकारी सदर बदायूं के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र आर्य, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार व कांस्टेबल चेतन राणा शामिल रहे।

Leave a Comment