भोड़ेला गांव में दबंगों का कहर: जमीन विवाद में परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल।

भोड़ेला गांव में दबंगों का कहर: जमीन विवाद में परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल मामूली जमीन विवाद बना खूनी झगड़ा, रहम की गुहार के बावजूद बेरहमी से पिटाई।

रजावली क्षेत्र के भोड़ेला गांव में दबंगों का कहर देखने को मिला, जहां मामूली जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 4-5 दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित परिवार के लोगों ने रहम की गुहार लगाई, लेकिन हमलावरों ने मारपीट जारी रखी।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दबंग किस तरह परिवार पर हमला कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद जमीन को लेकर था।फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave a Comment