बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, 13 अप्रैल 2026 बना ऐतिहासिक दिन।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के लिए 13 अप्रैल 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब बदायूं से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, उझानी नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, विधायक महेश चंद्र गुप्ता तथा विधायक हरिश्चंद्र शाक्य समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से बदायूं से दिल्ली की यात्रा अब और अधिक सुगम और तेज हो जाएगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Comment