
बदायूं के मूसाझाग क्षेत्र में हादसा, स्मृति द्वार से टकराकर नाले में गिरी कार, कई घंटे तक मचा हड़कंपबेकाबू कार का कहर! युवक को कुचला, भीड़ ने युवती-युवक की जमकर की पिटाई।
बदायूं जिले के थाना मूसाझाग क्षेत्र में दातागंज मार्ग स्थित गांव किसरुआ के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद कार स्मृति द्वार से टकराकर नाले में जा फंसी। बताया जा रहा है कि कार एक युवती चला रही थी और उसके साथ एक युवक भी मौजूद था।घटना से गुस्साई भीड़ ने दोनों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवती और युवक को भीड़ से बचाया और घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया।घटना के बाद कई घंटों तक सड़क पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बनी रही।