
पीलीभीत में करोड़ों का घोटाला: चपरासी ने पत्नियों-साली-सास के खातों में उड़ाया सरकारी पैसा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, तीन पत्नियों समेत रिश्तेदारों को बना दिया करोड़पति कई गिरफ्तार।
पीलीभीत में सरकारी सिस्टम को हिलाकर रख देने वाला बड़ा घोटाला सामने आया है।जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात चपरासी इलहाम-उर्र-रहमान शम्सी पर आरोप है कि उसने सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए अपनी तीन पत्नियों, साली, सास और अन्य महिला परिचितों के खातों में लाखों-करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर दिए।इस पूरे मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि सरकारी धन को सुनियोजित तरीके से अलग-अलग खातों में भेजकर घोटाले को अंजाम दिया गया।फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
पीलीभीत संवाददाता की रिपोर्ट।