शिकोहाबाद की 100 साल पुरानी सब्जी मंडी में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान व्यापारियों में हड़कंप सब्जी, कपड़ा व अन्य दुकानों में लगी आग से भारी तबाही, संयुक्त व्यापार मंडल ने जताया समर्थनA massive fire breaks out in Shikohabad’s 100-year-old vegetable market, causing losses worth crores.

शिकोहाबाद की 100 साल पुरानी सब्जी मंडी में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान व्यापारियों में हड़कंप सब्जी, कपड़ा व अन्य दुकानों में लगी आग से भारी तबाही, संयुक्त व्यापार मंडल ने जताया समर्थन A massive fire breaks out in Shikohabad’s 100-year-old vegetable market, causing losses worth crores.शिकोहाबाद शहर के बीचों-बीच स्थित लगभग 100 वर्षों पुरानी सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते सब्जी, कपड़ा और अन्य व्यापारियों की दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।इस दर्दनाक हादसे में व्यापारियों को करोड़ों रुपये का भारी नुकसान हुआ है, जिससे पूरे व्यापारिक क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।घटना के बाद संयुक्त व्यापार मंडल ने प्रभावित व्यापारियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है।कृषि व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि इस कठिन समय में वे सभी पीड़ित व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।साथ ही उन्होंने जनपद फिरोजाबाद के जिलाधिकारी से मांग की है कि इस आपदा को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित व्यापारियों को जल्द से जल्द उचित और अधिकतम मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे दोबारा अपने व्यवसाय को स्थापित कर सकें।

Leave a Comment