मैनपुरी में दबंगों का कहर! रास्ता रोकने का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला ईंटों से हमला कर युवक को किया लहूलुहान, पुलिस पर लापरवाही के आरोप अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है Strongmen run rampant in Mainpuri! Youth brutally attacked for opposing road blockage.

Strongmen run rampant in Mainpuri! Youth brutally attacked for opposing road blockage.मैनपुरी में दबंगों का कहर! रास्ता रोकने का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला ईंटों से हमला कर युवक को किया लहूलुहान, पुलिस पर लापरवाही के आरोप अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आलनपुर में रास्ता रोकने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने युवक पर ईंटों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।पीड़ित युवक का कहना है कि आरोपी पक्ष द्वारा आम रास्ता रोका जा रहा था, जिसका उसने विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उस पर बेरहमी से हमला कर दिया।घायल युवक ने कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि वह इस मामले में पहले भी कई बार शिकायत कर चुका था, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते आरोपियों के हौसले और बढ़ गए।मैनपुरी में दबंगों का कहर! रास्ता रोकने का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला।

Leave a Comment