शादी से लौट रहे दंपत्ति पर हमला: बाइक सवार बदमाशों ने चाकू के दम पर लूटे लाखों के जेवर।

बिसौली में रात का खौफ: बाइक सवार दंपत्ति को गिराकर बदमाशों ने लूटे जेवर और नकदी।

बदायूं जिले के बिसौली में रविवार रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है, जहां शादी समारोह से लौट रहे एक दंपत्ति को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बना लिया।बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के गांव हर्रायपुर निवासी रोहित अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होकर देर रात करीब 1 बजे घर लौट रहे थे।जैसे ही उनकी बाइक आंवला रोड पर नक्टा बाग के पास पहुंची, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।नहीं रुकने पर बदमाशों ने बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया, जिससे उनकी पत्नी बेहोश हो गई।इसके बाद बदमाशों ने चाकू के बल पर दंपत्ति से करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली।लूट में सोने की लर, कुंडल, चांदी के बिछुआ, गुलशन पट्टी और नकदी शामिल है।पीड़ित का आरोप है कि उसने 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।सोमवार सुबह पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

संवाददाता नवीन गोस्वामी बदायूं उत्तर प्रदेश।

Leave a Comment