नए नियमों ने बढ़ाई मुश्किलें, चयन ट्रायल में शामिल होने की पात्रता भी खत्म।

नए नियमों ने बढ़ाई मुश्किलें, चयन ट्रायल में शामिल होने की पात्रता भी खत्मनई दिल्ली। भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है।
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नए चयन नियमों के चलते ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट अब एशियन गेम्स-2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।
बताया जा रहा है कि वे आगामी चयन ट्रायल की पात्रता खो चुकी हैं।भारतीय कुश्ती महासंघ ने स्पष्ट किया है कि 30 मई को दिल्ली में महिला कुश्ती टीम के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
इन ट्रायल्स में केवल वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किया है।नए नियम लागू होने के बाद विनेश फोगाट का चयन प्रक्रिया से बाहर होना भारतीय कुश्ती जगत में बड़ी चर्चा का विषय बन गया है।
खेल प्रेमियों और फैंस के बीच इस फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।विनेश फोगाट भारत की सबसे चर्चित महिला पहलवानों में शामिल रही हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
ऐसे में एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच से उनका बाहर होना भारतीय खेल जगत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।