प्रदेश कांग्रेस कमेटी नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मैनपुरी नगर के बाजार में जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार कुलश्रेष्ठ जी की अध्यक्षता में जिले के पदाधिकारियों द्वारा असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत विस्वा सरमा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि यह अत्यंत शर्मनाक एवं खेदजनक है कि असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता विस्वा सरमा द्वारा माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री पवन खेड़ा जी के विरूद्ध अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है, जो न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विरूद्ध है, बल्कि देश की राजनीतिक मर्यादाओं को भी तार-तार करने वाला कृत्य है।उन्होंने कहा कि एक राज्य के मुख्यमंत्री के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग करना और नफरत की राजनीती करना एक बहुत ही शर्मसार व लोकतंत्र के लिए खतरा है। असम सीएम की पत्नी के पास यूएई, एंटीगुआ-बारबुडा और मिस्र के पासपोर्ट हैं। जो भाजपा पार्टी हिन्दुत्व की राजनीति करके वोट माँगती है उस पार्टी के मुख्यमंत्री की पत्नी के नाम दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट होना विचारणीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय कानून इसकी अनुमति नहीं देता। कांग्रेस पार्टी देश के गृह मंत्री अमित शाह जी से देश की सुरक्षा की दृष्टि से असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा व उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां तथा उनकी अवैध संपत्ति की जांच करने की मांग करती है। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अरविंद यादव,पी सी चतुर्वेदी,भीमसेन कठेरिया,सरद पचौरी,अनुपम शाक्य,डा नवीन शर्मा,श्री कृष्ण तिवारी,सुखवीर यादव,हरेन्द्र यादव,गौरव कुमार खेडा,मोनू यादव,जितेंद्र राठौर,दीप चंद्र भारतीय,अंकुर कुमार,नकुल शाक्य,दीपक राजपूत,वाजिफ अली,सुधीर यादव,अतुल दुवे,प्रशांत कुमार,राकेश कुमार,जितेंद्र कुमार रिंकू कठेरिया,पंकज कुमार,अंकित शर्मा,जितेंद्र राजपूत आदि जिले के कांग्रेसी मौजूद रहे।

