बरेली में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले; जानिए किसे कहां मिली तैनाती।
बरेली। जिले की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जनपद बरेली पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के तहत जिले में तैनात 67 दरोगाओं को इधर से उधर किया गया है। स्थानांतरण आदेश के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। कई दरोगाओं को रिजर्व पुलिस लाइन्स से अलग-अलग थानों में भेजा गया है, जबकि कई पुलिसकर्मियों को चौकी प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसएसपी की ओर से जारी आदेश में स्थानांतरण के पीछे जनहित, प्रशासनिक आवश्यकता और शिकायतों को आधार बताया गया है। सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल के लिए रवाना हों और आज ही अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
रिजर्व पुलिस लाइन्स से कई दरोगाओं को थानों में भेजा गया
फेरबदल के तहत दरोगा संजय कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना शीशगढ़ भेजा गया है। महिला दरोगा साक्षी को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना कैंट, महिला दरोगा विमलेश सिंह को थाना सीबीगंज और महिला दरोगा पुष्पांजलि शिशौदिया को महिला थाना से थाना प्रेमनगर भेजा गया है।
दरोगा संदीप कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से कार्यालय यूपी-112, सचिन चौधरी को थाना इज्जतनगर और शुभम चौधरी को थाना फतेहगंज पूर्वी भेजा गया है। इसी क्रम में सुनील तोमर को थाना मीरगंज, शुभम सोम को थाना प्रेमनगर, चंद्रपाल सिंह को थाना फतेहगंज पूर्वी, हरीश चंद शर्मा को थाना शेरगढ़, मनोज कुमार को थाना फरीदपुर और मुकेश कुमार को थाना आंवला भेजा गया है।
इसके अलावा मनीष कुमार को थाना अलीगंज में वरिष्ठ दरोगा, रोहन राणा को थाना भुता और सुमित कुमार को थाना आंवला में तैनाती दी गई है।
चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बड़ा बदलाव
एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश में कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारियों को भी बदला गया है। दरोगा रविराज पावड़िया को प्रभारी चौकी चौराहा थाना कोतवाली से थाना कोतवाली भेजा गया है, जबकि विजय कुमार को थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी चौराहा थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
दरोगा रोहित तोमर को प्रभारी चौकी नकटिया थाना कैंट से प्रभारी चौकी बिहारीपुर थाना कोतवाली भेजा गया है। धीरेन्द्र सिंह को प्रभारी चौकी सरदारनगर थाना भमौरा से प्रभारी चौकी नकटिया थाना कैंट, जबकि गौरव कुमार को प्रभारी चौकी बल्लिया थाना भमौरा से प्रभारी चौकी सरदारनगर थाना भमौरा भेजा गया है।
इसी तरह नरेन्द्र शर्मा को थाना शेरगढ़ से प्रभारी चौकी बल्लिया थाना भमौरा की जिम्मेदारी मिली है। अमरजीत सिंह को प्रभारी चौकी कर्मचारी नगर थाना इज्जतनगर से प्रभारी चौकी बभिया थाना कैंट और हरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रभारी चौकी बभिया से थाना फतेहगंज पूर्वी भेजा गया है।
दरोगा दीपक वर्मा को रिजर्व पुलिस लाइन्स से प्रभारी चौकी कर्मचारी नगर थाना इज्जतनगर, अजय शर्मा को प्रभारी चौकी सद्भावना थाना प्रेमनगर से प्रभारी चौकी कुआडांडा थाना भुता और प्रणय क्षोत्रिय को थाना नवाबगंज से प्रभारी चौकी सद्भावना थाना प्रेमनगर भेजा गया है।
लाल फाटक से लेकर रामगंगा चौकी तक बदले प्रभारी
फेरबदल में दरोगा मुकेश कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से प्रभारी चौकी लाल फाटक थाना कैंट बनाया गया है। वहीं ब्रजेन्द्र कुमार को चौकी लाल फाटक से प्रभारी चौकी बड़ा गांव थाना सिरौली भेजा गया है। मनोज कुमार को प्रभारी चौकी बड़ा गांव से रिजर्व पुलिस लाइन्स भेजा गया है।
दरोगा नितिन शिरीष को थाना मीरगंज से प्रभारी चौकी रामगंगा थाना सुभाषनगर और प्रसून कुमार को चौकी रामगंगा से प्रभारी चौकी गैनी थाना अलीगंज भेजा गया है। सुरजीत को चौकी गैनी थाना अलीगंज से थाना शाही भेजा गया है।
इसके अलावा पवन कृष्ण को थाना किला से प्रभारी चौकी परसाखेड़ा थाना सीबीगंज, अमित कुमार को थाना शाही से प्रभारी चौकी लभारी थाना मीरगंज और सूरजपाल सिंह को चौकी लभारी से थाना शाही भेजा गया है। वहीं नितिन शर्मा को प्रभारी चौकी कस्बा थाना आंवला से गैर जनपद स्थानांतरण के फलस्वरूप रिजर्व पुलिस लाइन्स भेजा गया है।
आंवला, भुता और शीशगढ़ क्षेत्र में भी बदलाव
दरोगा उज्जवल गंभीर को रिजर्व पुलिस लाइन्स से प्रभारी चौकी कस्बा थाना आंवला की जिम्मेदारी दी गई है। ऋषि मित्र को प्रभारी चौकी बेवल बसंतपुर थाना भुता से थाना भुता और रामवीर राठी को रिजर्व पुलिस लाइन्स से प्रभारी चौकी बेवल बसंतपुर थाना भुता भेजा गया है।
दरोगा प्रवीण शर्मा को थाना शाही से प्रभारी चौकी बंजरिया थाना शीशगढ़, जबकि सुरेन्द्र सिंह को प्रभारी चौकी बंजरिया से प्रभारी चौकी मानपुर थाना शीशगढ़ भेजा गया है। राजेन्द्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना कैंट भेजा गया है।
दरोगा सतीश कुमार को वरिष्ठ दरोगा थाना शाही से वरिष्ठ दरोगा थाना विशारतगंज, अनिल कुमार को थाना शाही से थाना फतेहगंज पूर्वी और असकर खान को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना भमौरा भेजा गया है। विनोद कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना देवरनियां भेजा गया है।
वहीं राजेन्द्र सिंह को प्रभारी चौकी जिला अस्पताल थाना कोतवाली से थाना सिरौली और अशोक कुमार को थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी जिला अस्पताल थाना कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई दरोगाओं को वरिष्ठ दरोगा की जिम्मेदारी
फेरबदल के तहत गौरव कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना इज्जतनगर, पवन कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना कोतवाली, प्रमोद राघव को रिजर्व पुलिस लाइन्स से न्यायालय सुरक्षा और अक्षय सिवाच को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना कोतवाली भेजा गया है।
दरोगा नितिन कुमार को थाना बारादरी, विपिन कुमार को थाना भोजीपुरा और सिद्धार्थ गोस्वामी को वरिष्ठ दरोगा थाना क्योलड़िया की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक कुमार शर्मा को वरिष्ठ दरोगा थाना किला और वीरेन्द्र प्रताप सिंह को वरिष्ठ दरोगा थाना बिथरीचैनपुर तैनात किया गया है।
महिला दरोगाओं की भी बदली गई तैनाती
पुलिस विभाग के इस फेरबदल में महिला पुलिस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। महिला दरोगा अंजना पाल को रिजर्व पुलिस लाइन्स से वन स्टॉप सेंटर-2.0 थाना फतेहगंज पश्चिमी भेजा गया है। यशोदा रानी को रिजर्व पुलिस लाइन्स से प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र परसाखेड़ा थाना सीबीगंज की जिम्मेदारी दी गई है।
महिला दरोगा अनीशा कुमारी को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना बहेड़ी और गीता शर्मा को रिजर्व पुलिस लाइन्स से वरिष्ठ दरोगा महिला थाना भेजा गया है। दरोगा आजाद कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना भमौरा, मुरारी लाल को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना बहेड़ी और सतीश बाबू को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना बारादरी भेजा गया है।
इसके अलावा मुन्ना सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से महिला थाना और अमरीश शर्मा को थाना आंवला से थाना शेरगढ़ भेजा गया है।
तत्काल नई तैनाती संभालने के निर्देश
एसएसपी अनुराग आर्य के इस बड़े फेरबदल के बाद अब सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को अपनी नई तैनाती संभालने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है।

एक साथ बड़ी संख्या में दरोगाओं के स्थानांतरण से जिले के पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य थानों और चौकियों में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना, प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार अधिकारियों की तैनाती करना और जनहित से जुड़े मामलों में व्यवस्था को बेहतर करना है। अब नई तैनाती के बाद पुलिस अधिकारियों के कामकाज और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर इसका क्या असर पड़ता है, यह आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी।

संपादक नवीन गोस्वामी
जनपद न्यूज़ 24 यूपी