बदायूं में विकास को मिली रफ्तार! पालिकाध्यक्ष फातमा रजा ने करोड़ों के कार्यों का किया उद्घाटनदो वार्डों में सड़कों और नाली निर्माण का शुभारंभ, नागरिकों को मिलेगा जलभराव और आवागमन से राहत।

बदायूं में विकास को मिली रफ्तार! पालिकाध्यक्ष फातमा रजा ने करोड़ों के कार्यों का किया उद्घाटनबदायूं नगर में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पालिकाध्यक्ष फातमा रजा ने विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।बदायूं में विकास को मिली रफ्तार! पालिकाध्यक्ष फातमा रजा ने करोड़ों के कार्यों का किया उद्घाटनपालिकाध्यक्ष द्वारा वार्ड संख्या 25 में लगभग 3 लाख रुपये की लागत से पप्पू के मकान से रफी टीचर्स वाले स्थान तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस निर्माण से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिलने के साथ-साथ आवागमन भी सुगम होगा।बदायूं में विकास को मिली रफ्तार! पालिकाध्यक्ष फातमा रजा ने करोड़ों के कार्यों का किया उद्घाटनइसके साथ ही वार्ड संख्या 13 के सराय फकीर क्षेत्र में भी विकास कार्यों की शुरुआत की गई। यहां रफी साहू के मकान से हरी सिंह के मकान तक सीसी रोड का निर्माण लगभग 3 लाख 32 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है। वहीं इसी वार्ड में शेखर से बंटी के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य भी कराया गया, जिस पर करीब 1 लाख 40 हजार रुपये खर्च किए गए हैं।बदायूं में विकास को मिली रफ्तार! पालिकाध्यक्ष फातमा रजा ने करोड़ों के कार्यों का किया उद्घाटनइन सभी कार्यों से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने इन विकास कार्यों को क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी बताया और पालिका प्रशासन का आभार जताया।बदायूं में विकास को मिली रफ्तार! पालिकाध्यक्ष फातमा रजा ने करोड़ों के कार्यों का किया उद्घाटनइस मौके पर पालिकाध्यक्ष फातमा रजा ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि हर गली और मोहल्ले में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे और शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सभासद भूरा पीर, श्याम बाबू साहू, लक्ष्मी देवी, प्रेमवती, सरोज साहू, डॉ. सलीम, नईम पीर, सलीम खां, शरीफ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बदायूं में विकास को मिली रफ्तार! पालिकाध्यक्ष फातमा रजा ने करोड़ों के कार्यों का किया उद्घाटनदो वार्डों में सड़कों और नाली निर्माण का शुभारंभ, नागरिकों को मिलेगा जलभराव और आवागमन से राहत।

Leave a Comment