

फरीदपुर तहसील में गूंजा ‘गौ माता राष्ट्रीय माता’ का स्वर! सैकड़ों गौ सेवक जुटे, SDM को सौंपा ज्ञापनफरीदपुर तहसील में 27 अप्रैल को गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर एक बड़ा आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में गौ सेवक और सनातन धर्म से जुड़े लोग शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम में “सनातन धर्म की जय हो” और “गौ माता की रक्षा हो” के नारे गूंजते रहे।इस कार्यक्रम का नेतृत्व गौ सेवक विकास ठाकुर द्वारा किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार से गौ माता की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने और उन्हें राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग उठाई।फरीदपुर तहसील में गूंजा ‘गौ माता राष्ट्रीय माता’ का स्वर! सैकड़ों गौ सेवक जुटे, SDM को सौंपा ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान गौ सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर फरीदपुर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने और उनके संरक्षण के लिए विशेष कानून बनाने की मांग की गई।फरीदपुर तहसील में गूंजा ‘गौ माता राष्ट्रीय माता’ का स्वर! सैकड़ों गौ सेवक जुटे, SDM को सौंपा ज्ञापनवक्ताओं ने कहा कि यदि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिलता है, तो देशभर में बड़े पैमाने पर गौशालाओं का निर्माण होगा, जिससे किसानों को छुट्टा पशुओं की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही गौ माता के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा या हानि पहुंचाने वालों के लिए कठोर दंड का प्रावधान होना चाहिए।इस मौके पर शैलेंद्र नंद जी महाराज, दीपक पाठक, विनोद मिश्रा, शिव प्रताप, गौरव श्रीवास्तव, पानू ठाकुर, डिंपल गुप्ता, राजीव, अमित ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।आयोजकों ने कहा कि यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और सरकार तक जनभावनाओं को मजबूती से पहुंचाया जाएगा।