
सरदार पटेल इंटर कॉलेज में हाइजीन कैंप, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर।

प्रयागराज के कोरांव में हाइजीन जागरूकता अभियान, छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

हाइजीन कैंप के जरिए छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सशक्तिकरण का पाठ।
कोरांव के सरदार पटेल इंटर कॉलेज में आयोजित इस हाइजीन कैंप में छात्राओं को साफ-सफाई, स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस दौरान कंचन कुशवाहा, अंजू प्रजापति, मनीषा सिंह, रतन तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अवधेश सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम में श्री ज्ञानेंद्र प्रसाद तिवारी के माध्यम से छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी बातें बताई गईं और उन्हें स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया गया।इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया।
संवाददाता ज्योत्सना तिवारी प्रयागराज ।