
कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में हुई बैठक, स्व-गणना प्रक्रिया की दी गई जानकारी।
बदायूं, 05 मई।जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें अधिकारियों को स्व-गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
डीएम ने बताया कि जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा, जबकि 07 मई से 21 मई तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
नागरिक घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से पोर्टलse.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
स्व-गणना के बाद 11 अंकों की SEID संख्या जारी होगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा।
इस अवसर पर सीडीओ गामिनी सिंगला, एडीएम वैभव शर्मा, एसडीएम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
संवाददाता नवीन गोस्वामी बदायूं उत्तर प्रदेश।