उझानी में नंदी महाराज पर एसिड अटैक, लगातार दूसरी घटना से मचा हड़कंप।

तेजाब से झुलसे नंदी, गुस्से में भक्त और गोसेवक—आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज।

उझानी (बदायूं), 5 मई। नगर में लगातार दूसरे दिन नंदी महाराज पर तेजाब डालने की अमानवीय घटना सामने आई है, जिससे भक्तों और आम लोगों में भारी आक्रोश है

।जानकारी के अनुसार, सोमवार को कृष्णा कॉलोनी में दो सांडों पर किसी शरारती तत्व ने तेजाब फेंक दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार सुबह एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के सामने एक और नंदी महाराज पर एसिड अटैक की घटना सामने आ गई।

सूचना मिलते ही श्री राणीसती गोसेवा की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे नंदी को तुरंत वाहन से पुरानी अनाज मंडी स्थित गो आश्रय स्थल ले जाकर उपचार शुरू कराया।चिकित्सकों के अनुसार, नंदी की पीठ, मुंह और गर्दन का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है।

लगातार हो रही इन घटनाओं से हिंदू संगठनों और गोसेवकों में भारी रोष है। गोसेवकों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

संवाददाता नवीन गोस्वामी बदायूं उत्तर प्रदेश।

Leave a Comment