बरेली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे पर बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

क्रिकेट मैच के बाद लगे आपत्तिजनक नारों से मचा हड़कंप, 10 नाबालिगों से भी पूछताछ; पुलिस बोली- माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

बरेली के कैंट क्षेत्र में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। मामले में पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि क्रिकेट मैच के बाद कुछ युवकों द्वारा नारेबाजी की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने 10 नाबालिगों से भी पूछताछ की। पूछताछ में मुख्य आरोपी इमरान द्वारा अन्य युवकों को उकसाने की बात सामने आई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

रिपोर्ट JANPADNEWS24UP

Leave a Comment