

महिला पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के बीच विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बीच भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, जिसने सियासी और खेल जगत में नई चर्चा छेड़ दी है।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि, “मैं अभी उस गड़बड़ी को ठीक कर रहा हूं, जो इस महिला ने पीछे छोड़ी है। यह अब मेरा विषय नहीं है। यह मौजूदा WFI को तय करना है कि इवेंट कहां होंगे, कौन मुकाबला करेगा और कौन नहीं।”
बयान के बाद कुश्ती जगत में एक बार फिर माहौल गर्म हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और तूल पकड़ सकता है।

रिपोर्ट JANPADNEWS24UP