Bloody Clash in Rana Colony on Bisalpur Road, Youth Injured in Attack with Sharp Weapon.बीसलपुर रोड राणा कॉलोनी में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला कर युवक को किया घायल।

बरेली/बीसलपुर रोड। बीसलपुर रोड स्थित राणा कॉलोनी में मंगलवार शाम करीब 7 बजे आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार राजवीर राठौर पुत्र धर्मपाल सिंह राठौर पर पड़ोस में रहने वाले हरिओम राठौर पुत्र कालका मास्टर एवं विष्णु राठौर पुत्र कालका मास्टर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

https://youtube.com/shorts/YLhwsh4b9Iw?si=3dCda71tmFwWkOv_

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने राजवीर के पैर पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे विवाद की जांच कर रही है तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

रिपोर्ट -JANPADNEWS24UP

Leave a Comment