बदायूं जिला अदालत परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, मचा हड़कंप।

पुराने सीजेएम कोर्ट के सामने बने गार्ड रूम में मिला शव, फोरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटी।

बदायूं। जिला अदालत परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पुराने सीजेएम कोर्ट के सामने बने गार्ड रूम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई तथा मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है, जो वर्ष 2023 बैच में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि उसकी पहली तैनाती सहसवान कोर्ट में हुई थी, जिसके बाद उसने बदायूं में स्थानांतरण करा लिया था। सुधीर कुमार मूल रूप से जनपद बरेली का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।

रिपोर्ट JANPADNEWS24UP

Leave a Comment