गाज़ियाबाद की शादी का वीडियो वायरल: दूल्हे को करोड़ों का दहेज, कैश-ज्वेलरी और BMW देने का दावा।

गाज़ियाबाद की एक हाई-प्रोफाइल शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शादी समारोह के दौरान दूल्हे को कथित तौर पर करोड़ों रुपये का दहेज, भारी मात्रा में कैश, सोने-हीरे के जेवरात और लग्जरी BMW कार दिए जाने का दावा किया जा रहा है।

वीडियो में महंगे गिफ्ट्स और लग्जरी सामानों की झलक दिखाई दे रही है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे परिवार की शान और रुतबे से जोड़ रहे हैं, जबकि कई यूजर्स दहेज प्रथा को बढ़ावा देने वाला मामला बताते हुए नाराजगी जता रहे हैं।

हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही दहेज में दिए गए सामानों की वास्तविक कीमत की पुष्टि हो सकी है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट JANPADNEWS24UP

Leave a Comment