अयोध्या राम मंदिर निर्माण का मुख्य कार्य पूरा, 15 जून तक तैयार होगा ‘शहीद स्तंभ’।

अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर निर्माण कार्यों की समीक्षा की और बताया कि मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है।

उन्होंने जानकारी दी कि मंदिर परिसर में राम मंदिर आंदोलन के दौरान बलिदान देने वाले कारसेवकों और श्रद्धालुओं की स्मृति में “शहीद स्तंभ” का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे 15 जून तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। यह स्तंभ मंदिर आंदोलन के इतिहास और बलिदान की याद को संजोएगा।

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि निर्माण कार्य में लगी प्रमुख कंपनियां लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 30 जून तक अपने शेष कार्यों को पूरा कर वापस लौट जाएंगी। मंदिर परिसर में अब फिनिशिंग और अन्य आवश्यक विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, दर्शन व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर भी तेजी से काम चल रहा है। आने वाले दिनों में अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।

राम मंदिर निर्माण के अंतिम चरण में पहुंचने से देशभर के राम भक्तों में उत्साह का माहौल है। मंदिर परिसर के पूर्ण रूप से तैयार होने के बाद अयोध्या विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में और अधिक विकसित होगा।

रिपोर्ट JANPADNEWS24UP

Leave a Comment