
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में रविवार को बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। राजधानी लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को राज्यपाल द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस विस्तार के जरिए सरकार ने आगामी चुनावों और क्षेत्रीय-सामाजिक संतुलन को साधने का प्रयास किया है।
मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 6 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि दो मौजूदा राज्य मंत्रियों को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जाट नेता भूपेंद्र चौधरी का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, संगठन पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक योगी सरकार का यह विस्तार आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है। सरकार ने युवाओं, पिछड़े वर्ग, दलित और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देने की कोशिश की है। भाजपा संगठन इसे “सुशासन और विकास को नई गति देने वाला कदम” बता रहा है।
शपथ ग्रहण के बाद नए मंत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उत्साह देखने को मिला।
सरकार की ओर से जल्द ही विभागों के बंटवारे की घोषणा की जा सकती है, जिसके बाद नए मंत्री अपने कार्यभार ।
रिपोर्ट JANPADNEWS24UP