उझानी में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।

उझानी। 9 मई 2026 को क्षत्रिय सम्राट महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर नगर उझानी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज के लोगों ने उझानी स्थित बरीवाला बाईपास पर महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर ठाकुर अनील सोलंकी, वीकेश ठाकुर, सुरजीत सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप जी के शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे जिन्होंने मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं श्रद्धा एवं उत्साह के साथ महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों को लड्डू एवं समोसे वितरित किए गए।

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने महाराणा प्रताप अमर रहें के जयघोष लगाए।

रिपोर्ट : JANPADNEWS24UP

Leave a Comment