उझानी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, हवन-पूजन कर दी श्रद्धांजलि।

उझानी। क्षत्रिय सम्राट महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर शनिवार 9 मई 2026 को नगर उझानी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

क्षत्रिय समाज एवं सर्व समाज के लोगों ने उझानी बाईपास स्थित महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र होकर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान हवन-पूजन एवं पुष्प वर्षा कर महाराणा प्रताप जी के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, युवा एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान रानी सिंह पुंडीर, अमित प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह (सभासद उझानी), विनीत सोलंकी, दीपक तोमर, विपिन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर विशाल फूल मालाएं अर्पित कीं और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महान योद्धा थे, जिन्होंने मातृभूमि, स्वाभिमान और धर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में बिताया। उनका त्याग, वीरता और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जी के आदर्श हमें सदैव अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान “महाराणा प्रताप अमर रहें” के जयघोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धा एवं उत्साह के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

रिपोर्ट : JANPADNEWS24UP

Leave a Comment