

उझानी घंटाघर पर भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न, हजारों कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव।

उझानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे जोर-शोर से मनाया गया।पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की प्रचंड जीत, साथ ही पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में NDA के शानदार प्रदर्शन के उपलक्ष्य में उझानी के ऐतिहासिक घंटाघर पर भव्य विजय जुलूस और मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा मौजूद रहे।नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस उत्सव में शामिल हुए।हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।सिर्फ उझानी ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत का जश्न इसी तरह देखने को मिल रहा है, जहां हर जगह उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है।