
उझानी में व्यापारियों का बड़ा एक्शन: ADM कल्पना जैसवाल को सौंपा 8 मांगों का ज्ञापन नगर की समस्याओं को लेकर व्यापारी नेता सक्रिय, ADM को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन।
बदायूं के उझानी से, जहां नगर की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री (युवा) अभिनव सक्सेना ने अपर जिलाधिकारी कल्पना जैसवाल को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में नगर की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए कई अहम मांगें रखी गई हैं। व्यापारियों ने नगर पालिका परिषद उझानी में स्थायी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है, साथ ही वर्षों से लागू साप्ताहिक अवकाश का सख्ती से पालन कराने की बात कही है।इसके अलावा, रामलीला मैदान में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में आपदा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बदायूं-मथुरा हाईवे पर खराब पड़ी सड़क की मरम्मत कराने और शहर में बढ़ते अतिक्रमण को हटाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है।व्यापारी नेताओं ने अवैध ई-रिक्शा और बिना अनुमति चल रहे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है, वहीं नगर पालिका की अस्थायी लाइब्रेरी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी बात कही है।इस दौरान अपर जिलाधिकारी कल्पना जैसवाल ने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़ी इन सभी मांगों पर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, व्यापारियों की इस पहल से नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीद जरूर जगी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन मांगों पर कब तक ठोस कदम उठाता है।