बरेली में राज्यपाल का सख्त रुख: ‘कागज नहीं, जमीन पर दिखे काम’, दिशा इंटर कॉलेज से संप्रेक्षण गृह तक औचक निरीक्षण।

विशेष बच्चों की शिक्षा पर जताई नाराजगी, अफसरों को चेतावनी; शाम को रामगंगानगर में स्कूल का उद्घाटन, शहर रहा हाई अलर्ट पर।

https://www.facebook.com/share/1Ag4c2dTRJ/

janpadnews24up फेसबुक पेज को फॉलो करें

बरेली। गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बरेली दौरे ने प्रशासनिक अमले में हलचल मचा दी। त्रिशूल हवाई अड्डे पर उतरते ही राज्यपाल का कार्यक्रम बेहद सख्त और व्यस्त रहा। जहां-जहां उनका काफिला पहुंचा, वहां अधिकारियों के चेहरों पर बेचैनी साफ नजर आई।राज्यपाल ने औपचारिकताओं से हटकर सीधे जमीनी हकीकत पर ध्यान दिया और छोटी-छोटी कमियों पर भी अफसरों से जवाब-तलब किया।दिशा इंटर कॉलेज में निरीक्षणएयरपोर्ट से सीधे दिशा इंटर कॉलेज पहुंचीं राज्यपाल ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए क्लासरूम, लाइब्रेरी और अन्य संसाधनों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से सीधे संवाद कर शिक्षा का स्तर परखा।विशेष बच्चों की शिक्षा को लेकर उनका रुख बेहद सख्त दिखा। उन्होंने साफ कहासमावेशी शिक्षा सिर्फ कागजों में नहीं, जमीन पर नजर आनी चाहिए।साथ ही उन्होंने संसाधनों को मजबूत करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही पर कार्रवाई तय है। यह संदेश शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए साफ तौर पर चेतावनी जैसा था।संप्रेक्षण गृह में भी जांचइसके बाद राज्यपाल किला स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) पहुंचीं, जहां बच्चों की सुरक्षा, रहन-सहन और भोजन व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।रजिस्टर से लेकर किचन तक हर व्यवस्था को देखा गया। सूत्रों के मुताबिक, कई कमियों पर मौके पर ही अफसरों को फटकार भी लगी।रुहेलखंड विश्वविद्यालय के लिए रवानादोपहर करीब 1:25 बजे राज्यपाल महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गईं, जहां शिक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि वहां भी कई अधिकारियों से जवाब-तलब हो सकता है।रामगंगानगर में स्कूल उद्घाटनशाम को राज्यपाल रामगंगानगर में लखनऊ पब्लिक स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन करेंगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार की मौजूदगी से राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।पूरे शहर में हाई अलर्टराज्यपाल के दौरे को लेकर पूरे बरेली शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। एयरपोर्ट से लेकर हर प्रमुख रूट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा और रूट डायवर्जन लागू किया गया। अधिकारियों को साफ निर्देश थे कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं होगी।

Leave a Comment