सुझानगंज में भीषण सड़क हादसा: खड़े डंपर में घुसी कार, प्रोफेसर की मौके पर मौत, बड़ा भाई PGI में जिंदगी से जूझ रहा।

बरेली कॉलेज के प्रोफेसर मिन्नि यादव की दर्दनाक मौत, 11 साल का बेटा हुआ पिता से वंचित।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भीषण आग 8 फ्लैट चपेट में, 3 घंटे बाद काबू; दमकल व्यवस्था पर उठे सवाल।

जौनपुर/बरेली। जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी, जिसमें बरेली कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग में तैनात प्रोफेसर मिन्नि यादव (42 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई राजेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि दोनों भाई एर्टिगा कार से बरेली लौट रहे थे। तभी बाहरपुरकला गांव के पास अचानक कार चालक का नियंत्रण खो गया और कार सीधे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और प्रोफेसर मिन्नि यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजेंद्र यादव को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें PGI लखनऊ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।इस हादसे की खबर मिलते ही बरेली कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई। प्रोफेसर मिन्नि यादव अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण छात्रों और शिक्षकों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से कॉलेज परिवार में गहरा दुख है।मित्रि यादव अपने पीछे 11 साल का बेटा और परिवार छोड़ गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भावनात्मक माहौल बन गया है। साथी शिक्षकों और सामाजिक लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment