
प्रिंसिपल विवाद पर बड़ा एक्शन! 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित, बीएसए अजीत सिंह सख्त कार्रवाई होगी अभिभावक से अभद्र व्यवहार का आरोप, बोले बीएसए—”शिक्षक की भाषा होनी चाहिए मर्यादित”
प्रिंसिपल विवाद पर बड़ा एक्शन! 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित, बीएसए अजीत सिंह सख्त कार्रवाई होगी जिले में सामने आए प्रिंसिपल विवाद मामले ने शिक्षा विभाग को हिला कर रख दिया है। अभिभावक के साथ कथित अभद्र व्यवहार के आरोपों के बाद अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।इस पूरे मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल करेगी।बीएसए अजीत सिंह ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि अभिभावकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिक्षक और प्रिंसिपल समाज के आदर्श होते हैं, इसलिए उनकी भाषा हमेशा संयमित और सम्मानजनक होनी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और विभाग ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।फिलहाल पूरे जिले की नजर अब इस जांच कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।