
⚡ 6 दिन से बिजली गुल, गुस्साए उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा उपखंड कार्यालय का घेराव, अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप।

⚡ 6 दिन से बिजली गुल, गुस्साए उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा उपखंड कार्यालय का घेराव, अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोपउझानी (बदायूं)। नगर के श्रीनारायण गंज/पंखा रोड क्षेत्र में पिछले छह दिनों से लगातार बाधित विद्युत आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं का सब्र आखिरकार टूट गया। रविवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर विद्युत उपखंड उझानी कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए घेराव किया।⚡ 6 दिन से बिजली गुल, गुस्साए उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा — उपखंड कार्यालय का घेराव, अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोपप्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बिजली न आने के कारण इन्वर्टर ठप हो चुके हैं और भीषण गर्मी में लोगों का जीवन बेहाल हो गया है।⚡ 6 दिन से बिजली गुल, गुस्साए उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा — उपखंड कार्यालय का घेराव, अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोपस्थानीय निवासी रुद्र यादव ने बताया कि लगातार छह दिनों से बिजली न होने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विभाग पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। वहीं उपभोक्ता विजय कश्यप ने आरोप लगाया कि उपखंड अधिकारी फोन तक नहीं उठाते, जिससे लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं।⚡ 6 दिन से बिजली गुल, गुस्साए उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा — उपखंड कार्यालय का घेराव, अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोपस्थिति से नाराज़ लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।⚡ 6 दिन से बिजली गुल, गुस्साए उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा — उपखंड कार्यालय का घेराव, अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप।