
बदायूं शहर स्थित स्काउट भवन में संस्कार भारती ब्रजप्रांत बदायूं की जिला कार्यकारिणी का गठन प्रांतीय सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संस्था के प्रांतीय सदस्य डॉ. गौतम सिंह, डॉ. मदन मोहन लाल एवं डॉ. प्रतिभा मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से अशोक सक्सेना को संस्कार भारती ब्रजप्रांत बदायूं का जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं विनोद कुमार सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा हरि गोविंद पाठक एवं सत्यनारायण को उपाध्यक्ष बनाया गया।नई कार्यकारिणी में सीमा शर्मा को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार साहू को महामंत्री, नरेश चंद्र शर्मा एवं विवेक खुराना को मंत्री तथा सविता चौहान को विधा संयोजक मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी गठन के बाद सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का प्रांतीय सदस्यों द्वारा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संस्था के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर अरविंद धवल, शशांक रायजादा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
संवाददाता नवीन गोस्वामी बदायूं उत्तर प्रदेश।