संभल में बाल विवाह रुकवाया, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में पुलिस ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए बाल विवाह को समय रहते रुकवा दिया। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHT) और बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।यह मामला थाना बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम मझावली का है, जहां बाल विवाह की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शादी की तैयारियों को रुकवा दिया।पुलिस ने मौके पर मौजूद परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल विवाह जैसी घटनाओं की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें JANPADNEWS24UP.COM के साथ।

Leave a Comment