वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने।

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे Vaibhav Suryavanshi ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़कर इतिहास रच दिया। इसी मुकाबले में उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए।

सबसे खास बात यह रही कि वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 100 छक्कों का आंकड़ा पार किया है।

इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज 100 टी20 छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 514 गेंदों में 100 टी20 छक्के पूरे किए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज करणबीर सिंह ने 813 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर Kieron Pollard ने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे।

वैभव ने इन दोनों रिकॉर्ड्स को काफी पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा बन सकते हैं।

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, आत्मविश्वास और बड़े शॉट खेलने की क्षमता ने फैंस को काफी प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर भी वैभव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जमकर चर्चा हो रही है और क्रिकेट प्रेमी उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बता रहे हैं।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली गई उनकी तूफानी पारी ने यह साबित कर दिया कि वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स तोड़ने का माद्दा भी रखते हैं। अब क्रिकेट जगत की नजरें उनके अगले बड़े कारनामे पर टिकी हुई हैं।

रिपोर्ट JANPADNEWS24UP

Leave a Comment