मैनपुरी में दबंगों का तांडव घर में घुसकर दंपति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला मामूली पानी के छींटे बने विवाद की वजह महिला और पति लहूलुहानआरोपियों की गिरफ्तारी नहीं ।

मैनपुरी में दबंगों का तांडव घर में घुसकर दंपति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला मामूली पानी के छींटे बने विवाद की वजह महिला और पति लहूलुहानआरोपियों की गिरफ्तारी नहीं जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कौआटांडा से दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद के चलते दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया।पीड़िता श्रीमती पूजा अपने घर के बाहर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान पानी की कुछ छींटे पड़ोसी आनंदवीर के घर की सीढ़ियों पर चली गईं। इसी बात को लेकर आनंदवीर और उसके परिवार के सदस्यों—नेकसे, गणेश और कुसमा—ने गाली-गलौज शुरू कर दी।जब पूजा ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब उनका पति सोनू बचाने पहुंचा, तो दबंगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बेवर में भर्ती कराया गया।पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उनके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है।आज पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Leave a Comment