बदायूं में हाई वोल्टेज ड्रामा: 40°C की तपिश में महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, परिवार को उम्रकैद मिलने के खिलाफ दोबारा ट्रायल की मांग!

बदायूं में हाई वोल्टेज ड्रामा: 40°C की तपिश में महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, परिवार को उम्रकैद मिलने के खिलाफ दोबारा ट्रायल की मांग। बदायूं शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भीषण गर्मी और करीब 40 डिग्री तापमान के बीच एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला अपने पिता और तीन भाइयों को पिछले महीने हत्या के मामले में सुनाई गई उम्रकैद की सजा से नाराज है और दोबारा ट्रायल की मांग कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दो थानों की पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई, जो लगातार महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी हुई है।बदायूं में हाई वोल्टेज ड्रामा: 40°C की तपिश में महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, परिवार को उम्रकैद मिलने के खिलाफ दोबारा ट्रायल की मांग! मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।प्रशासन महिला को समझाने का प्रयास कर रहा है, वहीं यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील स्थिति को कैसे संभालता है और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने में कितनी देर लगती है।

Leave a Comment