


बदायूँ पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के लिए “बड़ा खाना” कार्यक्रम, SSP ने बढ़ाया उत्साहबदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन्स बदायूँ में रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन हेतु “बड़ा खाना” (रात्रि भोज) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय एवं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को स्नेहपूर्वक भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों से संवाद करते हुए उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान आत्मीय माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, समस्त क्षेत्राधिकारी, सीएफओ, थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बदायूँ पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के लिए “बड़ा खाना” कार्यक्रम, SSP ने बढ़ाया उत्साहSSP अंकिता शर्मा, DM अवनीश राय व CDO गामिनी सिंगला ने आरक्षियों के साथ किया भोजन, अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश।