
फिरोजाबाद पुलिस का बड़ा अभियान: 106 गुम मोबाइल बरामद, 19 लाख की संपत्ति लौटाकर दिल जीता।
जनपद फिरोजाबाद में पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर आम जनता का विश्वास मजबूत किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 106 मोबाइल फोन बरामद किए।बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये बताई जा रही है। इन मोबाइलों में वीवो, सैमसंग, ओप्पो, रियलमी और रेडमी जैसी प्रमुख कंपनियों के फोन शामिल हैं। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को विधिवत सुपुर्द कर दिए।मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने फिरोजाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस सफल अभियान में सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सहित सभी थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीम के साथ सक्रिय भूमिका निभाई।यह कार्रवाई न सिर्फ पुलिस की तत्परता को दर्शाती है, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा और भरोसे का संदेश भी देती है।
JANPADNEWS24UP में खबर देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब।