
Grand Conclusion of ‘Triveni-2026’ at Gindo Devi Women’s College, Students Honored for Excellenceगिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘त्रिवेणी-2026’ का दूसरा दिन बेहद उत्साह और गौरव के साथ संपन्न हुआ। यह दिन पूरी तरह छात्राओं की प्रतिभा और उपलब्धियों को समर्पित रहा, जिसमें ‘प्रतिभा अलंकरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया।Grand Conclusion of ‘Triveni-2026’ at Gindo Devi Women’s College, Students Honored for Excellenceकार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष विशाल रस्तोगी, सचिव गौरव रस्तोगी एवं प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशाल रस्तोगी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास है।कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।Grand Conclusion of ‘Triveni-2026’ at Gindo Devi Women’s College, Students Honored for Excellence विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।👉 रंगोली प्रतियोगिता में अदिति पटेल प्रथम, अनामिका प्रियंका द्वितीय और रश्मि महाविश तृतीय रहीं।👉 मेहंदी प्रतियोगिता में अदिति पटेल प्रथम, महाविश द्वितीय और सेजल तृतीय स्थान पर रहीं।👉 आर्ट एंड क्राफ्ट में रश्मि प्रथम, अनामता द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहीं।👉 फैंसी ड्रेस में वेदांशी प्रथम, वैश्णवी सेंगर द्वितीय और गौरी तृतीय रहीं।👉 नृत्य प्रतियोगिता में स्नेहा (एकल) और दीक्षा-काजल (युगल) प्रथम स्थान पर रहीं।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘प्रतिभा अलंकरण’ रहा, जिसमें अकादमिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्नातक फाइनल ईयर की छात्रा वैष्णवी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया।प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. शिल्पी तोमर ने किया तथा डॉ. श्रद्धा यादव और डॉ. वंदना वर्मा का विशेष सहयोग रहा। Grand Conclusion of ‘Triveni-2026’ at Gindo Devi Women’s College, Students Honored for Excellence
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में ‘त्रिवेणी-2026’ का भव्य समापन, छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मानGrand Conclusion of ‘Triveni-2026’ at Gindo Devi Women’s College, Students Honored for Excellence