गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत, 4 माह की मासूम भी नहीं बची; बस चालक गिरफ्तार।

गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत, 4 माह की मासूम भी नहीं बची; बस चालक गिरफ्तार

गाजीपुर/सैदपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के पांच लोग हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में युवक की पत्नी, भाभी और चार माह की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक और उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा।

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी प्रतीक गिरी (25) अपनी पत्नी काजल गिरी (20), चार माह की बेटी सेजल, डेढ़ वर्षीय बेटी श्रेया और भाभी ऋतु गिरी (22) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। परिवार आजमगढ़ जिले के नगवां मठिया गांव स्थित ससुराल से वापस मिर्जापुर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि प्रतीक अपनी बीमार सास का इलाज कराने के लिए मुंबई से घर आया था। सास को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह उन्हें ससुराल छोड़ने गया था और रविवार सुबह परिवार के साथ वापस लौट रहा था।

हाईवे पर टर्न लेते समय बस ने मारी टक्कर।

हादसा गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र में बहरियाबाद हाईवे पर शरीफपुर अंडरपास के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक जैसे ही हाईवे पर मुड़ी, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक चला रहे प्रतीक और उसकी बड़ी बेटी श्रेया दूर जा गिरे, जबकि पत्नी काजल, चार माह की मासूम सेजल और भाभी ऋतु बस के अगले पहिये के नीचे आ गईं। तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत, 4 माह की मासूम भी नहीं बची; बस चालक गिरफ्तार।

गाजीपुर/सैदपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के पांच लोग हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में युवक की पत्नी, भाभी और चार माह की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक और उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी प्रतीक गिरी (25) अपनी पत्नी काजल गिरी (20), चार माह की बेटी सेजल, डेढ़ वर्षीय बेटी श्रेया और भाभी ऋतु गिरी (22) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। परिवार आजमगढ़ जिले के नगवां मठिया गांव स्थित ससुराल से वापस मिर्जापुर जा रहा था।
बताया जा रहा है कि प्रतीक अपनी बीमार सास का इलाज कराने के लिए मुंबई से घर आया था। सास को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह उन्हें ससुराल छोड़ने गया था और रविवार सुबह परिवार के साथ वापस लौट रहा था।

हाईवे पर टर्न लेते समय बस ने मारी टक्कर।
हादसा गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र में बहरियाबाद हाईवे पर शरीफपुर अंडरपास के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक जैसे ही हाईवे पर मुड़ी, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक चला रहे प्रतीक और उसकी बड़ी बेटी श्रेया दूर जा गिरे, जबकि पत्नी काजल, चार माह की मासूम सेजल और भाभी ऋतु बस के अगले पहिये के नीचे आ गईं। तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

JANPADNEWS24UP संपादक नवीन गोस्वामी।

Leave a Comment