


आगरा इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उझानी की आराध्या वर्मा का जलवा, गोल्ड जीतकर बढ़ाया बदायूं का मान।
आगरा, 13 अप्रैल 2026। इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन आगरा में किया गया, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जनपद बदायूं के उझानी क्षेत्र की निहारिका प्रकाश ताइक्वांडो अकादमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।अकादमी से चयनित खिलाड़ी आराध्या वर्मा, पुत्री श्रीमती ज्योति स्वर्णकार, निवासी कल्याण सिंह चौक उझानी, ने 40 किलोग्राम वर्ग में भाग लिया। उन्होंने नोएडा, गुरुग्राम (हरियाणा) के मजबूत प्रतिद्वंदियों को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।इसके अलावा अकादमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किए, जिससे उझानी और बदायूं का गौरव और बढ़ा।प्रतियोगिता से लौटने पर उझानी में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कोच निहारिका यादव ने आराध्या वर्मा को ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट प्रदान की। वहीं सामाजिक संत श्री रवि समदर्शी जी ने आराध्या वर्मा (पुत्री श्री हरीश वर्मा) सहित अन्य खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।संत रवि समदर्शी जी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे देश का नाम रोशन करेंगे। वहीं कोच निहारिका यादव ने सभी खिलाड़ियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस उपलब्धि से पूरे बदायूं जिले में खुशी का माहौल है और क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।



आगरा इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उझानी की आराध्या वर्मा का जलवा, गोल्ड जीतकर बढ़ाया बदायूं का मान।
प्रतियोगिता से लौटने पर उझानी में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कोच निहारिका यादव ने आराध्या वर्मा को ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट प्रदान की। आगरा इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उझानी की आराध्या वर्मा का जलवा, गोल्ड जीतकर बढ़ाया बदायूं का मान। सामाजिक संत श्री रवि समदर्शी जी ने आराध्या वर्मा (पुत्री श्री हरीश वर्मा) सहित अन्य खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।आगरा इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उझानी की आराध्या वर्मा का जलवा, गोल्ड जीतकर बढ़ाया बदायूं का मान।संत रवि समदर्शी जी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे देश का नाम रोशन करेंगे। वहीं कोच निहारिका यादव ने सभी खिलाड़ियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस उपलब्धि से पूरे बदायूं जिले में खुशी का माहौल है और क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।आगरा इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उझानी की आराध्या वर्मा का जलवा, गोल्ड जीतकर बढ़ाया बदायूं का मान।