उझानी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त: 4 दिन से बाधित सप्लाई, जनता बेहाल, विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल।
रिपेयर ट्रांसफार्मर लगाने से बढ़ा संकट, एक्सईएन बोले- “वोल्टेज नहीं दे पा रहा ट्रांसफार्मर”, सहसवान से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाने की तैयारी

उझानी में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पिछले चार दिनों से शहर की बिजली सप्लाई बुरी तरह प्रभावित होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच लगातार कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं, जबकि विभागीय अधिकारी एसी कमरों में बैठकर सिर्फ आश्वासन देते नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में बढ़ते लोड के बावजूद बिजली विभाग ने समय रहते पर्याप्त क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया। जब इस संबंध में एक्सईएन से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जो 5 MVA का ट्रांसफार्मर लगाया गया है वह रिपेयरिंग वाला है और सही वोल्टेज नहीं दे पा रहा है। मामले की जांच के लिए बरेली से तकनीकी टीम बुलाई गई है।
वहीं जेई अविनाश कुमार ने बताया कि सहसवान में रखा एक अन्य ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है, लेकिन वह कब तक पहुंचेगा और कब लगाया जाएगा, इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं है। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि उझानी में बिजली का लोड लगातार बढ़ रहा था तो विभाग ने पहले से 10 MVA क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव क्यों नहीं भेजा। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही और खराब योजना का खामियाजा आम जनता भुगत रही है।
चार दिनों से लगातार बाधित बिजली सप्लाई के कारण व्यापार, पेयजल व्यवस्था और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की हालत खराब हो रही है। लोगों का कहना है कि सरकार के 24 घंटे बिजली देने के दावे पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं।
उझानी की जनता अब सवाल पूछ रही है कि आखिर इस अव्यवस्था की जिम्मेदारी कौन लेगा और कब तक लोगों को राहत मिलेगी। बिजली संकट को लेकर लोगों में शासन-प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखी जा रही है।
विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पिछले चार दिनों से शहर की बिजली सप्लाई बुरी तरह प्रभावित होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच लगातार कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं, जबकि विभागीय अधिकारी एसी कमरों में बैठकर सिर्फ आश्वासन देते नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में बढ़ते लोड के बावजूद बिजली विभाग ने समय रहते पर्याप्त क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया। जब इस संबंध में एक्सईएन से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जो 5 MVA का ट्रांसफार्मर लगाया गया है वह रिपेयरिंग वाला है और सही वोल्टेज नहीं दे पा रहा है। मामले की जांच के लिए बरेली से तकनीकी टीम बुलाई गई है।
वहीं जेई अविनाश कुमार ने बताया कि सहसवान में रखा एक अन्य ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है, लेकिन वह कब तक पहुंचेगा और कब लगाया जाएगा, इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं है। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि उझानी में बिजली का लोड लगातार बढ़ रहा था तो विभाग ने पहले से 10 MVA क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव क्यों नहीं भेजा। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही और खराब योजना का खामियाजा आम जनता भुगत रही है।
चार दिनों से लगातार बाधित बिजली सप्लाई के कारण व्यापार, पेयजल व्यवस्था और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की हालत खराब हो रही है। लोगों का कहना है कि सरकार के 24 घंटे बिजली देने के दावे पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं।
उझानी की जनता अब सवाल पूछ रही है कि आखिर इस अव्यवस्था की जिम्मेदारी कौन लेगा और कब तक लोगों को राहत मिलेगी। बिजली संकट को लेकर लोगों में शासन-प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखी जा रही है।
JANPADNEWS24UP संपादक नवीन गोस्वामी।