कछला घाट सौंदर्यीकरण शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की मौजूदगी में होगी भव्य शुरुआत।

14 मई को दोपहर 2 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम, बैठक में व्यवस्थाओं और जनसहभागिता को लेकर हुई विस्तृत चर्चा।

कछला घाट सौंदर्यीकरण शिलान्यास कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और रूपरेखा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जिम्मेदारियों और कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से 114 विधानसभा बिल्सी के लोकप्रिय विधायक Harish Shakya के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 14 मई को दोपहर 2 बजे कछला घाट पर किया जाएगा, जहां सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।

बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की गई। नेताओं ने कहा कि कछला घाट क्षेत्र के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी।

इस अवसर पर उदयवीर सिंह जिला उपाध्यक्ष, अजय तोमर जिला मंत्री, किशन चंद्र शर्मा, अखिल अग्रवाल, राहुल शंखधार, संजीव गुप्ता, मदन मोहन, शंकर गुप्ता, अंकित वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का भरोसा दिलाया।

रिपोर्ट JANPADNEWS24UPhttps://youtube.com/shorts/YLhwsh4b9Iw?feature=share

Leave a Comment