
भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति और मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन से परिवार व समर्थकों में दुख की लहर।

समाजवादी पार्टी संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र एवं भाजपा नेत्री तथा उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल निधन के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर फिटनेस और सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
रिपोर्ट JANPADNEWS24UP