निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौतउझानी।

उझानी बदांयू 9 मई 2026

उझानी कोतवाली क्षेत्र के बसोमा गांव के पास निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में आक्रोश फैल गया।

निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौतउझानी/बदायूं, 9 मई 2026।उझानी कोतवाली क्षेत्र के बसोमा गांव के पास निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।

सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में आक्रोश फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक मजदूर की पहचान वंश (20 वर्ष) पुत्र डिप्टी निवासी महलका, थाना फलावदा, जिला मेरठ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वंश हाईवे निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी डालने का काम कर रहा था।

इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि डंपर का पहिया मजदूर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।हादसे के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

मजदूरों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई थी और न ही मजदूरों को किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। उनका कहना है कि लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी।

स्थानीय लोगों ने भी निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि बरेली-मथुरा हाईवे का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है और इस दौरान कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे के बाद मृतक मजदूर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक नवीन गोस्वामी।

Leave a Comment